जहानाबाद में ऑटो चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, बच्चा भी घायल

सांकेतिक तस्वीर
Jahanabad News: जहानाबाद में ऑटो चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, बच्चा भी घायल, बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शहर के बिजली ऑफिस के समीप यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया और पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया.
Jahanabad News: जहानाबाद में एक बेलगाम ऑटो की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ऑटो ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चा भी गिरकर जख्मी हो गया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
बिजली ऑफिस के पास हुआ हादसा
बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शहर के बिजली ऑफिस के समीप यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया और पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया.
राहगीर और बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती
हादसे में काको थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं ऑटो में सवार 13 वर्षीय पप्पू भी वाहन से गिरकर जख्मी हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है.
राजगीर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रामगढ़ मोहल्ले के कुछ लोगों ने राजगीर घूमने के लिए एक ऑटो रिजर्व किया था. सभी लोग राजगीर से लौट रहे थे, तभी बिजली ऑफिस के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई.
चालक के नींद में होने की चर्चा
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालक को झपकी आ गई थी. इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे राहगीर से जा टकराया.हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










