Jehanabad new: जहानाबाद में आज- समाहरणालय सभा कक्ष में होगी जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक - 10:30 बजे, जानें बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की आरती का समय और सदर अस्पताल का पूरा डॉक्टर रोस्टर

Published by : Amalesh Prasad Updated At : 23 May 2026 7:00 AM

विज्ञापन

Jehanabad News: समाहरणालय सभा कक्ष में होगी जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक - 10:30 बजे. इधर, जिले में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि बिजली व्यवस्था सामान्य रहेगी. इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल जहानाबाद ने शनिवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मेडिसिन और सर्जरी समेत सभी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Jehanabad new: आज का कार्यक्रम

  1. समाहरणालय सभा कक्ष में होगा जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक – 10:30 बजे
  2. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पुनहदा पंचायत के नौगढ गाँव मे विभिन्न सिंचाई योजनाओं का पुर्नस्थापन एवं सम्पोषण कार्य का किया जायेगा कार्यारम्भ -2:00 बजे

डाक्टर ड्यटी चार्ट

सदर अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी

सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक
डॉ वीरेंद्र कुमार शाही और डॉ उदय शंकर
अपराह्न 2:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
डॉ सुनील कुमार राय और डॉ अंबर
रात्रि 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक
डॉ एके नंदा और डॉक्टर श्रीकांत

सदर अस्पताल जहानाबाद में शनिवार को ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी

ईएंनटी
डॉक्टर श्वेता सोनी और डॉक्टर अमृतराज शर्मा
आंख विभाग
डॉ गोपाल प्रसाद सिंह, डॉक्टर समीर कुमार लाल
मेडिसिन विभाग
डॉ दीप्ति किरण, डॉ नीलिमा सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ प्रतिभा कुमारी, डॉ रणधीर कुमार, डॉ दीपक कुमार रंजन, डॉ आफताब आलम
अल्ट्रासाउंड
डॉ पल्लवी कुमारी, डॉ मनीषा
सर्जरी
डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर राजेश कुमार
हड्डी रोग
डॉ श्यामेंद्र प्रसाद सिन्हा और डॉ संजय कुमार शर्मा
डेंटल विभाग
डॉक्टर विनीता कुमारी
एनसीडी, स्किन एंड साइकैटरिस्ट
डॉ शिखा, डॉ शुभ्रा दत्त

जिले में बिजली की आपूर्ति सामान्य रहेगा.

धूप खिलेगा.
अधिकतम तापमान-43 डिग्री
न्यूनतम तापमान-28 डिग्री

जिले में 23 मई को भी भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह से ही धूप तीखी रहेगी और दोपहर के समय लू चलने की आशंका है. गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गयी है. बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल सकता है.

दर्शन

बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, वाणावर में श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना

मंदिर खुलने का समय : सुबह 4:00 बजे
प्रातःकालीन आरती : सुबह 4:00 बजे
मंदिर बंद रहने का समय :
दोपहर 12:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक
संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण : शाम 7:30 बजे
मंदिर बंद होने का समय : रात 8:00 बजे

बजरंगबली मंदिर, अरवल मोड़

मंदिर खुलने का समय : सुबह 4:00 बजे
आरती : सुबह 4:00 बजे
मंदिर बंद रहने का समय :
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण : शाम 7:30 बजे

गौरक्षनी देवी मंदिर

मंदिर खुलने का समय : सुबह 5:30 बजे
आरती : सुबह 6:00 बजे
राजभोग : सुबह 11:30 बजे
मंदिर बंद रहने का समय :
दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक
संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण : शाम 5:00 बजे

विज्ञापन
Amalesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amalesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन