जहानाबाद में गवाही से पहले गवाह की हत्या, गेहूं पिसवाकर लौट रहे व्यक्ति को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रूम पहुंचे परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में सोमवार देर शाम अपराधियों ने गेहूं पिसवाकर लौट रहे विजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है कि गवाही रोकने के लिए यह हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के डकरा मोड़ के समीप सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान परसौना गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

गेहूं पिसवाकर लौट रहे थे, रास्ते में घेरकर की हत्या

जानकारी के अनुसार विजय यादव अपने पुत्र के साथ गेहूं पिसवाकर लौट रहे थे. डकरा मोड़ के समीप पहले से घात लगाए एक दर्जन से अधिक अपराधी कई मोटरसाइकिलों पर पहुंचे. अपराधियों ने पहले उनके पुत्र को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग निकला. इसके बाद बदमाशों ने विजय यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

परिजनों का आरोप. गवाही रोकने के लिए की गई हत्या

मृतक के पुत्र अमरनाथ यादव ने बताया कि उनके भाई की पहले हत्या हो चुकी थी. उस मामले में विजय यादव मुख्य गवाह थे और आगामी 6 अगस्त को अदालत में उनकी गवाही होनी थी. अमरनाथ का आरोप है कि गवाही रोकने की नीयत से ही अपराधियों ने उनके पिता की हत्या की है.

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपितों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन