जहानाबाद में तीन माह बाद कथित अपहृता सकुशल बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

अपहृता की सांकेतिक तस्वीर

Jehanabad Kidnapping Case: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में तीन माह पुराने अपहरण मामले में पुलिस ने कथित अपहृता को जिला मुख्यालय से सकुशल बरामद किया. युवती का मेडिकल और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

Jehanabad Kidnapping Case : जहानाबाद के काको थाना पुलिस को करीब तीन माह पुराने अपहरण मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने कांड संख्या 102/26 में जिला मुख्यालय से कथित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद युवती को पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jehanabad Kidnapping Case: कैसे मिली पुलिस को सफलता?

पुलिस के अनुसार, अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद से ही संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला मुख्यालय जहानाबाद से युवती को सकुशल बरामद कर लिया.

Jehanabad News: चिकित्सीय जांच और कोर्ट में दर्ज होगा बयान

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि बरामद युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है. इसके बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

मामले के सभी पहलुओं की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. न्यायालय में दर्ज बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: जहानाबाद में बालू माफियाओं ने की ग्रामीणों पर फायरिंग, महिला समेत पांच की स्थिति गंभीर, जानें क्या है मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन