जहानाबाद में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई काको थाना क्षेत्र में की गई, जहां गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए गए युवक की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी सख्ती जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Jehanabad News: शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में काको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नोनहीं मठ निवासी धर्मेंद्र कुमार को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ा

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती एवं निगरानी अभियान के दौरान धर्मेंद्र कुमार संदिग्ध अवस्था में मिला. पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

शराबबंदी कानून के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती जारी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र में लगातार वाहन जांच, गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब पीने, रखने, बनाने अथवा तस्करी करने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी.

लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने आम लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने तथा शराब से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने? जेपी से लेकर नीतीश तक बदलाव की राजनीति से जुड़ रही नई कड़ी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन