जहानाबाद में 60 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद में 60 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

Jehanabad Crime : फोटो-जहानाबाद के मखदूमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज गांव में घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. सिर पर भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jehanabad Crime : जिले के मखदूमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अज्ञात अपराधियों ने घर में अकेली रह रही 60 वर्षीय मालती देवी की बेरहमी से हत्या कर दी. रविवार सुबह उनका शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

कमरे में खून से लथपथ मिला शव

परिजनों के अनुसार, मालती देवी घर के एक हिस्से में छोटी-सी दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करती थीं और अकेली रहती थीं. रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि घर के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद हैं. शोर सुनकर पास में क्लिनिक चलाने वाले किरायेदार ने आकर दरवाजे खोले. इसके बाद जब मालती देवी के कमरे के पास पहुंचे तो उसका दरवाजा भी बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

पड़ोस के एक युवक ने ऊपर के रास्ते से कमरे में प्रवेश किया और अंदर का दरवाजा खोला. कमरे में प्रवेश करते ही मालती देवी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान मिले.

चार दिन पहले हुई थी चोरी

मृतका के भतीजे राहुल कुमार ने बताया कि चार दिन पहले भी घर में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत मखदूमपुर थाना में दर्ज कराई गई थी. परिजनों का आशंका है कि चोरी की नीयत से आए अपराधियों ने विरोध करने पर या किसी अन्य कारण से भारी पत्थर से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि मालती देवी की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले ही अपना जीवन-यापन करती थीं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मखदूमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन