ससुरवालों ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 11:11 PM
सोमवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोयली गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल वाले ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला मुन्नी देवी बतायी जाती है,
मखदुमपुर. सोमवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोयली गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल वाले ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला मुन्नी देवी बतायी जाती है, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के फाग ग्राम निवासी धनन्जय शर्मा की बहन मुन्नी देवी का मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोयली गांव में विवाह हुआ है, जहां पति, सास, भैंसुर समेत परिवार के सभी सदस्य मारपीट कर घायल दिया. पीड़िता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य हमेशा मारपीट करते है. सोमवार को ही मारपीट कर घायल कर दिया है. वहीं घायल महिला के भाई धनंजय शर्मा ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










