पारिवारिक कलह में मां ने अपनी तीन बच्चियों के साथ खाया जहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:56 PM
नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मुहल्ले में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ जहर खा ली. परिवार और गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मुहल्ले में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ जहर खा ली. परिवार और गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. जबकि तीनों बच्ची खतरे से बाहर हैं. बड़ी बच्ची साहीका परवीन जो 13 साल की है. उसने बताया कि मां अंजुम आरा ने तीनों बहनों को शरबत की तरह कुछ पीने के लिए दिया. जब उसने पीया, तो उसे अच्छा नहीं लगा. इसके बाद उसने उसे फेंक दिया लेकिन उसकी बहन आरजू और अलीना जो पांच साल और तीन साल की है, उसने उसे पी लिया. मां भी उसे पी ली. इसके बाद मां और उसकी दोनों बहनें बेहोश होने लगीं. उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. उसने बताया कि उसके पिता गुड्डू अंसारी जयपुर में काम करते हैं और फिलहाल घर आये हुए हैं. पिता के साथ मां का झगड़ा हुआ था. वहीं जाफरगंज के पूर्व वार्ड पार्षद मो कलाम ने बताया कि पारिवारिक कलह में गुड्डू अंसारी की पत्नी ने खुद जहर खा ली और तीनों बेटियों को भी जहर दे दी. जब शोर हुआ तो हमलोग पहुंचे तो देखा कि गुड्डू अंसारी की पत्नी बेहोश है और उनकी बेटियां नींद की तरह झुक रही हैं. इसके बाद सभी ने मिलकर उन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ संजय शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग आये हैं, जिनमें सस्पेक्ट प्वाइजनिंग का केस लग रहा है. महिला की हालत नाजुक है. जबकि तीनों बेटियों की स्थिति फिलहाल ठीक है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. हालांकि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने चारों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










