Jehanabad News : घोसी में योजना और संसाधनों की पारदर्शिता पर जोर, सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 9:43 AM

विज्ञापन

शिक्षकों की प्रतीकात्मक तस्वीर।

Jehanabad News : विद्यालयों में संचालित योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी संसाधनों के उपयोग पारदर्शिता लाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News : घोसी खंड संसाधन केंद्र में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी संसाधनों के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना था.

सरकारी राशि व विभिन्न अभिलेखों की जांच की

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग एवं सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी बिहार के निर्देशानुसार सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विद्यालय प्रधानों को दी गई. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालयों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा. इसमें आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, छात्रहित में चल रही योजनाएं, सरकारी राशि का उपयोग तथा विभिन्न अभिलेखों की जांच शामिल होगी.

आवश्यक दस्तावेज को रखने का निर्देश

अधिकारियों ने सभी विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और अंकेक्षण टीम को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर बीईओ मो. आफाक अंसारी ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से विद्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

अंकेक्षण प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी

वहीं नयनिका कुमारी एवं जयंत आचार्य ने भी अंकेक्षण प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी. बैठक में सोनी कुमारी, मुकेश कुमार सहित कई शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय प्रधान उपस्थित रहे. सभी प्रधानाध्यापकों से निर्धारित समय पर आवश्यक प्रतिवेदन और अभिलेख उपलब्ध कराने की अपील की गई, ताकि सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

ALSO READ: हाईवा-ट्रक की टक्कर के बाद थम गई रफ्तार, गांधी सेतु पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन