jehanabad News : पीड़ित परिजनों से मिले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी

Updated:
विज्ञापन
jehanabad News : पीड़ित परिजनों से मिले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी

तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक व कांग्रेस नेता डाॅ करुणा सागर ने पतियावां गांव जाकर नीट छात्रा के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी हासिल की.

विज्ञापन

रतनी. तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक व कांग्रेस नेता डाॅ करुणा सागर ने पतियावां गांव जाकर नीट छात्रा के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी हासिल की. पीड़ित छात्रा के पिता ने घटना की सारी जानकारी दी एवं कांग्रेस नेता से गुहार लगायी कि मेरी बेटी को न्याय दिलाने में मुझे सहयोग करें. कांग्रेस नेता करुणा सागर ने पिता समेत उनके परिजनों एवं पुरजनों को भरोसा दिया कि हम आपके साथ हैं और इस केस में पीड़िता को न्याय मिले, मेरी कोशिश रहेगी. उन्होंने पीड़िता के परिजनों के सामने पुलिस महानिदेशक, बिहार से बात की और पुलिस महानिदेशक, बिहार को पीड़ित परिवार के न्याय की मांग से अवगत कराया. पूर्व पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडुव कांग्रेस नेता डाॅ करुणा सागर की मांग पर पुलिस महानिदेशक ने 24 जनवरी को अपराह्न में पीड़िता के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को मिलकर लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी बात रखने के लिए कहा है. कांग्रेस नेता करुणा सागर ने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय मिलेगा, दोषियों को अवश्य सजा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन