काको मोड़ से बस स्टैंड तक सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :29 Apr 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
काको मोड़ से बस स्टैंड तक सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर बुधवार को फिर से नगर परिषद का बुलडोजर चला.

विज्ञापन

जहानाबाद. शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर बुधवार को फिर से नगर परिषद का बुलडोजर चला. नगर परिषद की टीम ने काको मोड़ से बस स्टैंड तथा अंबेडकर चौक के निकट जिला परिषद कार्यालय के सामने से अतिक्रमण करने वाले फुटपाथी दुकानों और झोपड़ियां को हटा दिया. नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने इस दौरान शहर के काको मोड़ से बस स्टैंड तक तथा अंबेडकर चौक के निकट जिला परिषद कार्यालय के सामने एनएच के दोनों ओर से अतिक्रमणकारियों को हटाया. अभियान के दौरान कई अस्थायी दुकानें और झोपड़ी तोड़ी गयी. इस दौरान करीब 16 फुटपाथी दुकानदारों से 8000 का जुर्माना भी वसूल किया गया है. सड़क के किनारे अपनी फुटपाथ की दुकान चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों के लिए बस स्टैंड और राजा बाजार रेल अंडरपास के निकट बेंडिंग जोन बनाया गया है, वहां उनके लिए दुकान के लिए जगह भी अलॉट कर दी गई है, बावजूद इसके फुटपाथी दुकानदार वहां नहीं जा रहे हैं. जिलाधिकारी अलंकृत पांडेय के निर्देश पर पहले भी इन अतिक्रमणकारियों को अभियान चला कर पहले भी सड़क किनारे से हटा दिया गया था बावजूद इसके फुटपाथ दुकानदार फिर से अपनी दुकान सड़क किनारे सजा ली थी जिसके बाद आज फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर परिषद की टीम काको मोड़ पहुंच गयी, जिसके बाद प्रशासन के द्वारा बुलडोजर और पुलिस बल के साथ नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाया जाने लगा. इसके बाद अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया. बुलडोजर से कई अस्थायी दुकानें और कई गुमटियों को हटाया गया. जबकि कई दुकानों के ऊपर लगे शेड तोड़े गए। टीम ने कुछ सामानों को भी जप्त कर लिया. ज्ञात हो कि पूरे शहर में अतिक्रमणकारियो का कब्जा है. पटना गया एनएच 83 और 110 पर शहर से लगे इलाके में सड़क किनारे यहां वहां फुटपाथ की दुकान खुली हैं तो कहीं गुमटी ठेला और फुटपाथ पर ही दुकानें सजायी गयी है. कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे बड़े-बड़े शेड बनाकर उसमें अपनी दुकानों के साथ समान सजा रखे हैं. कई जगहों पर सड़क किनारे सरकारी जमीन पर ही बालू और गिट्टी के दुकाने खुली हैं, तो कहीं सड़क किनारे सरकारी गैराज, टायर रिपेयरिंग सेंटर, होटल, खुले हुए हैं. कहीं सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लकड़ी के बोटे, एर्वेस्टर की चादर रखी रहती है. प्रशासन द्वारा जब कभी इन अतिक्रमण को हटाया जाता है किंतु अगले ही दिन अतिक्रमणकारी फिर से उस जगह पर कब्जा करके अपनी दुकान शुरू कर देते हैं. जहानाबाद शहर में यह सिलसिला वर्षों से जारी है. इस पर रोक लगाने के लिए फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में भेजने के लिए बस स्टैंड और राजा बाजार रेल अंडरपास के निकट जगह भी अलर्ट कर दिया गया है, इसके बावजूद फुटपाथी दुकानदार सड़क किनारे से नहीं हट रहे हैं. प्रशासन द्वारा उन्हें हटाये जाने के बाद अगले ही दिन फिर से वह अपनी दुकान सड़क किनारे सजा लेते हैं.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन