ePaper

Jehanabad : डॉ तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सत्येंद्र

Updated at : 26 Jul 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : डॉ तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए सत्येंद्र

हिंदी साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में अपनी अतुलनीय सेवाओं के लिए जिले के साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक को स्वर्गविभा मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित डॉ तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. हिंदी साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में अपनी अतुलनीय सेवाओं के लिए जिले के साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक को स्वर्गविभा मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित डॉ तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य सेवा के आलोक में उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया. पाठक को विशेष रूप से सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में उनके सशक्त प्रयासों और पहल के लिए सराहा गया. इस अवसर पर उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और एक विशेष ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के उत्थान में उनके निरंतर और महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है. पाठक ने अपने लेखन और शोध के माध्यम से न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है, बल्कि भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है. उनके दशकों के अथक परिश्रम और समर्पण का यह प्रतीक, हिंदी साहित्य तथा सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अन्य साहित्यकारों और शोधकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन