ePaper

Jehanabad : जिले के साख-जमा अनुपात में सुधार की रणनीति पर हुई चर्चा

Updated at : 18 Jul 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जिले के साख-जमा अनुपात में सुधार की रणनीति पर हुई चर्चा

समाहरणालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की मार्च 2025 तिमाही की संयुक्त समीक्षा बैठक डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंहा द्वारा किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. समाहरणालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं विशेष डीएलसीसी की मार्च 2025 तिमाही की संयुक्त समीक्षा बैठक डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंहा द्वारा किया गया. बैठक में एडीएम विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) नेहा कुमारी, अग्रणी जिला अधिकारी सूर्यांश कुमार, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रजनीकांत सिंह, आरसेटी निदेशक नागेश्वर एवं जिला उद्योग महाप्रबंधक पूजा कुमारी सहित विभिन्न बैंकों के 20 समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में जिले के साख जमा अनुपात, जो वर्तमान में 45.47 प्रतिशत है, पर चिंता व्यक्त की गयी. जिले के बैंकों एवं संबंधित विभागों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से इसे 50 प्रतिशत या उससे अधिक करने की रणनीति पर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि जहानाबाद एक कृषि प्रधान जिला है, अतः अच्छे ऋण निष्पादन वाले कृषकों को आवश्यकता अनुसार ऋण सीमा बढ़ाकर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पीएमईजीपी योजना के तहत 65 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है, पीएमइजीपी 2 व पीएमएफएमइ योजना के तहत 142 यूनिट्स का लक्ष्य है. जिला विकास प्रबंधक द्वारा जिले के वार्षिक संभाव्य ऋण योजना की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि जिले के प्राथमिक क्षेत्र ऋण का लक्ष्य 3013 करोड़ निर्धारित है9 यदि यह लक्ष्य पूर्णतः प्राप्त कर लिया जाए, तो जिले का साख जमा अनुपात सहजता से 50 प्रतिशत से अधिक पहुंच सकता है. आरसेटी निदेशक ने अपने संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है. बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक को समाप्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन