ePaper

Jehanabad : सांप डसने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गयी बच्चे की जान

Updated at : 23 Jul 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : सांप डसने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गयी बच्चे की जान

जिले के सेरथुआ गांव निवासी चंदन कुमार के 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया. सांप ने उस समय काटा जब बच्चा मां-बाप के साथ बेलागंज गया था. बेलागंज में उसके मां-बाप सफाई का काम कर रहे थे.

विज्ञापन

जहानाबाद.

जिले के सेरथुआ गांव निवासी चंदन कुमार के 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया. सांप ने उस समय काटा जब बच्चा मां-बाप के साथ बेलागंज गया था. बेलागंज में उसके मां-बाप सफाई का काम कर रहे थे. सांप काटने के बाद उसके परिजन अस्पताल लाने के बजाय उसे ओझा-गुनी के यहां झाड़-फूंक कराने में लग गये, जिसके कारण काफी समय बर्बाद हो गया. जब बच्चे की स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी, तो ओझा-गुनी ने हाथ खड़े कर दिये और उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा. इसके बाद बंटी के मां-बाप मंगलवार की देर रात उसे इलाज करने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया किंतु सांप कटे हुए काफी देर हो जाने के कारण उसके शरीर में विष पूरी तरह फैल चुका था. बंटी को बचाया नहीं जा सका. बाद में पुलिस ने लाश का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चे को सही समय सदर अस्पताल लेकर आया जाता, तो एंटीवेनम देकर उसकी जान बचायी जा सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन