Jehanabad : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को दी किट

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को दी किट

श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, कार्यालय में “नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में स्टडी किट एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अरवल. श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, कार्यालय में “नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में स्टडी किट एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत नियोजन सेवा विस्तार योजना के तहत मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित कुल 15 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु टूल किट प्रदान किये गये. न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय 3,00,000 से कम एवं जिला नियोजनालय में निबंधित कुल 30 अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु स्टडी किट पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी. इस अवसर पर उप निदेशक नियोजन पटना प्रमण्डल, पटना एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, अरवल द्वारा लाभार्थियों को किट वितरित की गयी. अपने संबोधन में जिला नियोजन पदाधिकारी, अरवल ने बताया कि स्टडी किट आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगी. टूल किट स्वरोजगार से जुड़कर युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जिला नियोजनालय, अरवल द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को निःशुल्क स्टडी किट एवं टूल किट वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी. इच्छुक एवं अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, अरवल कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन