अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, युवक की गयी जान

थाना क्षेत्र के उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क पर नगवां गांव के समीप रविवार की रात भोज खाकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रतित होकर नहर में जा गयी जिससे दुर्घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी.
घोसी. थाना क्षेत्र के उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क पर नगवां गांव के समीप रविवार की रात भोज खाकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रतित होकर नहर में जा गयी जिससे दुर्घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार मृतक युवक अरवल जिला अंतर्गत हसनपुरा गांव निवासी चन्द्रमा केवट का पुत्र नीरज कुमार (26 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक रविवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कन्हैयाबिगहा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में गया था और रविवार की रात अपनी बाइक पर सवार होकर कन्हैयाबिगहा गांव से अपने ससुराल हुलासगंज थाना क्षेत्र के प्राणबिगहा जा रहा था तभी उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क के नगवां गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सोमवार की सुबह नगवां गांव के ग्रामीणों ने देखा कि बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है. इसकी जानकारी घोसी थाने की पुलिस को दिया गया. सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की छानबीन करते हुए इसकी जानकारी मृतक के स्वजनों को दिया. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया और बाइक को थाने में रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




