जहानाबाद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 लीटर देसी शराब बरामद, महुआ मिठा किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

घोसी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैना मुशहरी में छापेमारी के दौरान 17 लीटर देसी शराब बरामद की गई और महुआ मिठा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस फरार शराब कारोबारियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

घोसी बैना मुशहरी में घोसी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 17 लीटर महुआ से निर्मित देसी शराब बरामद की. इसके साथ ही शराब बनाने के लिए सड़ने के लिए रखे गए भारी मात्रा में महुआ मिठा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बैना मुशहरी में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों से 17 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई.

महुआ मिठा नष्ट कर रोका शराब निर्माण

छापेमारी के दौरान बड़े ड्रमों में रखा महुआ मिठा भी बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि उससे दोबारा अवैध शराब का निर्माण न किया जा सके.

फरार कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

लोगों से पुलिस ने की सहयोग की अपील

घोसी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन