Jehanabad : पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

भेलावर ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी बढ़ौना गांव में की गयी, जहां से आरोपित आदित्य चौधरी को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

काको. भेलावर ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी बढ़ौना गांव में की गयी, जहां से आरोपित आदित्य चौधरी को गिरफ्तार किया गया. ओपी अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य चौधरी के खिलाफ गया जिले के खिजरसराय थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद

घोसी. ठीकरौर गांव से शुक्रवार की रात्रि चोरी गए ट्रैक्टर को घोसी थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ठीकरौर गांव से शुक्रवार की रात चोरों द्वारा ट्रैक्टर को चोरी कर लिया गया था. परावन के प्रभात रंजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन