ePaper

Jehanabad : वार्ड सदस्य के पति पर पैसा लेने और छेड़खानी का महिला ने लगाया आरोप

Updated at : 29 Jul 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : वार्ड सदस्य के पति पर पैसा लेने और छेड़खानी का महिला ने लगाया आरोप

बगवार गांव निवासी महिला आसिया खातून ने गांव के वार्ड सदस्य के पति रूस्तम अली पर पीएम आवास दिलाने के नाम पर 30 हज़ार रुपये लेने व जमीन खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लेने और घर में घुस कर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए टेहटा थाने में लिखित आवेदन दी है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. बगवार गांव निवासी महिला आसिया खातून ने गांव के वार्ड सदस्य के पति रूस्तम अली पर पीएम आवास दिलाने के नाम पर 30 हज़ार रुपये लेने व जमीन खरीदने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लेने और घर में घुस कर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए टेहटा थाने में लिखित आवेदन दी है. आवेदन में महिला ने वार्ड सदस्य के पति रुस्तम पर सीधा आरोप लगाया है कि वह पीएम आवास दिलाने के नाम पर छह माह पूर्व 30 हज़ार रुपये ले लिया था और जब मैं उससे पैसे की मांग कर रही थी तो वह बोला कि यदि तुम्हारा जमीन खुद का हो जाएगा तो आवास तुम्हारे नाम पर पास हो जायेगा. इसी को लेकर डेढ़ लाख रुपये और ले लिया. उन्होंने बताया कि जब हमने जमीन देने या पैसा वापस करने की मांग की तो वह घर में घुसकर हमारे साथ छेड़खानी करने लगा. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जूटे तब वह घर से फरार हो गया और जब ग्रामीणों के साथ उसके घर गयी, तो मारपीट किया है. मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि रुस्तम अली के द्वारा भी एक आवेदन मारपीट का दिया गया है. दोनों आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन