Jehanabad : पटना की आरएमआर इंस्टीट्यूट की विशेष टीम ने किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पटना की आरएमआर इंस्टीट्यूट की विशेष टीम ने किया दौरा

काको में डायरिया के प्रकोप की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद ने पहले खुद अस्पताल का निरीक्षण किया और इसके बाद उन्होंने पटना र

विज्ञापन

जहानाबाद. काको में डायरिया के प्रकोप की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद ने पहले खुद अस्पताल का निरीक्षण किया और इसके बाद उन्होंने पटना राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के डायरिया के विशेषज्ञ की टीम को जहानाबाद बुलाया. सिविल सर्जन के अनुरोध पर राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती डायरिया के मरीजों की जांच की और उनका सैंपल लिया. डॉ गणेश साहू के नेतृत्व में आई पटना की चार सदस्यीय टीम ने मरीज से उसके खान-पान, रहन-सहन के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें खान- पान की स्वच्छता पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया. टीम के सदस्यों ने जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की और उन्हें इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन