दरधा नदी पर नौ वर्षों में भी नहीं बना पुल

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेसी शिष्टमंडल ने डीएम से मिल कर पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की जहानाबाद (नगर) : जहानाबाद-एकंगर एनएच 110 स्थित निजामुउदीनपुर गांव के समीप दरधा नदी पर विगत नौ वर्षों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. लेकिन, आज भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ऐसे में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का […]

विज्ञापन

कांग्रेसी शिष्टमंडल ने डीएम से मिल कर पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की

जहानाबाद (नगर) : जहानाबाद-एकंगर एनएच 110 स्थित निजामुउदीनपुर गांव के समीप दरधा नदी पर विगत नौ वर्षों से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. लेकिन, आज भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. ऐसे में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. डायवर्सन के सहारे एनएच 110 पर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है.
आमजनों की परेशानी को देखते हुए जहानाबाद लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह से मिल कर पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की गुहार लगायी. शिष्टमंडल ने लोगों की परेशानी से डीएम को अवगत कराया. डीएम द्वारा बताया गया कि पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी को सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड कर दिये जाने के कारण निर्माण कार्य विगत छह माह से ठप है.
युवा कांग्रेस ने कहा कि अगर समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ, तो इस समस्या को लेकर आंदोलन किया जायेगा. शिष्टमंडल में हरि नारायण द्विवेदी, रामजी प्रसाद, अजय कुमार, प्रो वीरेंद्र शर्मा, प्रो भूषण कुमार सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन