बकाया मानदेय भुगतान की रसोइयों ने की मांग
जहानाबाद (नगर) : अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विद्यालय रसोइया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एमडीएम पदाधिकारी से मिल कर वार्ता की. वार्ता के दौरान बकाया मानदेय भुगतान, खाली पदों पर बहाली करने, पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को भोजन-पानी कराने पर सम्मानजनक मजदूरी देने सहित निराकरण की ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग […]
जहानाबाद (नगर) : अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विद्यालय रसोइया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एमडीएम पदाधिकारी से मिल कर वार्ता की. वार्ता के दौरान बकाया मानदेय भुगतान, खाली पदों पर बहाली करने, पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को भोजन-पानी कराने पर सम्मानजनक मजदूरी देने सहित निराकरण की ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग की गयी.
जिला सचिव वासुदेव सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण का दावा करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों सरकारें महिला विरोधी हैं. एक तरफ सरकार न्यूनतम मजदूरी 192 रुपये तय की है, पर कठिन परिश्रम करनेवाले रसोइया को सिर्फ 34 रुपये प्रतिदिन मिलता है. प्रतिनिधिमंडल में पूनम कुमारी, नवल किशोर निराला, लैलुन निशा, सितारा खातून आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










