दिन भर गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

लोगों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना जहानाबाद (सदर) : एरकी पावर ग्रिड में 10 एमबीए के पावर ट्रांसफाॅर्मर में आयी तकनीकी खराबी की वजह से शहरी क्षेत्र में दिन भर बिजली गुल रही. बिजली गुल रहने के कारण कई घरों की टंकी का पानी समाप्त हो गया. लोग पानी के लिए भी परेशान […]

विज्ञापन

लोगों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना

जहानाबाद (सदर) : एरकी पावर ग्रिड में 10 एमबीए के पावर ट्रांसफाॅर्मर में आयी तकनीकी खराबी की वजह से शहरी क्षेत्र में दिन भर बिजली गुल रही. बिजली गुल रहने के कारण कई घरों की टंकी का पानी समाप्त हो गया. लोग पानी के लिए भी परेशान दिख रहे हैं. चापाकलों पर पानी के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी. बिजली गुल रहने के कारण बाजार में दिन भर जेनेरेटर चलने की आवाज सुनाई दे रही थी.
वहीं, बिजली नहीं रहने के कारण सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पर असर पड़ा. इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि एरकी ग्रिड में 10 एमबीए के पावर ट्रांसफाॅर्मर में तेल खत्म हो गया था जिसके कारण दिन में शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन