15 लीटर अवैध शराब को बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रतनी : शकुराबाद एवं परसबिगहा थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दर्जन भर संचालित अवैध शराब की भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया. परसबिगहा के थानाध्यक्ष रितुराज के नेतृत्व में पुलिस ने छोटकी चैनपुरा में छापा मार कर आधा दर्जन अवैध शराब की भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया. साथ ही 15 लीटर अवैध […]
विज्ञापन
रतनी : शकुराबाद एवं परसबिगहा थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दर्जन भर संचालित अवैध शराब की भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया. परसबिगहा के थानाध्यक्ष रितुराज के नेतृत्व में पुलिस ने छोटकी चैनपुरा में छापा मार कर आधा दर्जन अवैध शराब की भट्ठियाें को ध्वस्त कर दिया.
साथ ही 15 लीटर अवैध शराब को बरामद किया तथा दो क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया. वहीं, शकुराबाद के थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर उपेंद्र चौधरी के घर पर छापा मारा. यहां अवैध शराब की भट्ठी चल रही थी. पुलिस ने शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया तथा 20 लीटर अवैध शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद पुलिस ने पंडौल गांव में छापा मार कर दर्जन भर अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










