दो क्विंटल महुआ जब्त, कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करनेवालों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी है. मिल रही गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को भी सफलता मिल रही है. नगर थाने की पुलिस ने नाजायज ढंग से शराब बेचनेवालों को खबरदार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करनेवालों के विरुद्ध मुहिम तेज कर दी है. मिल रही गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को भी सफलता मिल रही है. नगर थाने की पुलिस ने नाजायज ढंग से शराब बेचनेवालों को खबरदार किया है. अवैध ढंग से दारू पीनेवालों को हाशियार रहने की हिदायत दी गयी है. इससे संबंधित स्लाेगल लिखे बैनर पुलिस वाहनों पर लगाये गये हैं.

विक्रेताओं एवं पिअक्कड़ों को चेतावनी देते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. शराब पीकर शहर के किसी भी स्थान पर हो-हल्ला मचाने, उपद्रवी हरकत करनेवालों पर पुलिस की कड़ी नजर है. शराब के अवैध करोबार के खिलाफ-चलाये जा रहे अभियान में नगर थाने की पुलिस को शनिवार को दो कामयाबी मिली. गुप्त सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने शहर के शिवाजी पथ स्थित एक गुड़ मीठा प्रतिष्ठान में छापेमारी की.

गुड़ व्यापारी राजकुमार की दुकान में छापेमारी हुई जिसमें चार बोरों में पैक करीब दो क्विंटल महुआ जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार दुकान में गुड़ की आड़ में महुआ की अवैध ढंग से बिक्री की जा रही थी. पुलिस को आते देख कारोबारी मौका पाकर फरार हो गया. जब्त महुआ को थाने में लाया गया है. गुप्त सूचना के पाकर झलास के इलाके में की गयी एक और छापेमारी में 40 लीटर अवैध शराब के साथ उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया.

उसे जेल भेजा गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जर्किंग में शराब लेकर उसकी बिक्री करने के लिए कुछ लोग दरधा नदी के किनारे झलास में जा रहे हैं. सूचना सही निकली और अवैध दारू के साथ एक कारोबारी पकड़ा गया. बता दें कि झलास के नाम से वर्षों से कुख्यात जहानाबाद से परसबिगहा थाना क्षेत्र में नदी किनारे पुलिस ने बड़े पैमाने पर संचालित अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया था. उसके बाद भी कुछ लोग उक्त इलाके में शराब लेकर बिक्री करने पहुंचे जा रहे है. लेकिन, झलास के इलाके में प्रतिदिन पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन