डीएम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया है . केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. एक अप्रैल से सरकार द्वारा शराब बंदी लागू करने की घोषणा की गयी है. इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन स्तर से […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में निर्माणाधीन नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया है . केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. एक अप्रैल से सरकार द्वारा शराब बंदी लागू करने की घोषणा की गयी है. इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन स्तर से कई सार्थक प्रयास भी किये जा रहे हैं.

शराबबंदी को अभियान का रूप देने के लिए तथा लोगों को शराबबंदी से होनेवाले नुकसान की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन एक अप्रैल से शराबबंदी लागू कराने को कटिबद्ध है. इसे देखते हुए सदर अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र बनाया जा रहा है. जहां नशा के आदी लोगों को लाकर उन्हे नशा से मुक्त कराया जायेगा. डीएम ने निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी तथा सिविल सर्जन डाॅ ध्रुव प्रसाद भी उनके साथ थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन