बाइक चोरी के आरोप में दो को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : बीते दिन पटना-गया मार्ग स्थित कुतवनचक के समीप से चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक परसबिगहा थाना क्षेत्र के मालीचक-सोहरैया निवासी स्व मो वसी आलम का पुत्र खुर्शीद आलम (30 वर्ष) व मो अख्तर अंसारी का पुत्र अकबर अंसारी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बीते दिन पटना-गया मार्ग स्थित कुतवनचक के समीप से चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक परसबिगहा थाना क्षेत्र के मालीचक-सोहरैया निवासी स्व मो वसी आलम का पुत्र खुर्शीद आलम (30 वर्ष) व मो अख्तर अंसारी का पुत्र अकबर अंसारी (28 वर्ष) बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गौरतलब हो कि बुधवार को नगर थाने की पुलिस ने कुतवनचक स्थित गैरेज से एक चोरी की बाइक के साथ दो युवक को पकड़ा था जिसकी पूछताछ के बाद चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने एवं बेचने में संदिग्ध भूमिका पायी गयी. बताया जाता है कि युवक का मोटरसाइकिल चोरों से सांठ-गांठ भी रहने की बात सामने आयी है.
काको में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
काको. एसपी मनीष के निर्देश पर शराब धंधेबाजों एवं नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि छापेमारी में काको महादलित टोले से विक्की मांझी एवं नदियावां गांव से मंजू मांझी नामक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया.दोनों के पास करीब पांच-पांच लीटर शराब भी बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर जमीन में छिपाकर रखे भारी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन