ePaper

दुर्घटना में शिक्षक घायल

Updated at : 19 Nov 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में शिक्षक घायल

जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय स्थित सांईं मंदिर के समीप बाइक दुर्घटना में डीएवी का शिक्षक संतोष कुमार घायल हो गया. घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल शिक्षक बाइक से अपने स्कूल से अपने घर […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिला मुख्यालय स्थित सांईं मंदिर के समीप बाइक दुर्घटना में डीएवी का शिक्षक संतोष कुमार घायल हो गया. घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल शिक्षक बाइक से अपने स्कूल से अपने घर राजाबाजार जाने के लिए निकले थे. रास्ते में सांईं मंदिर के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद स्कूल के छात्रों तथा शिक्षकों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
गड्ढे में पलटा ऑटो, आधा दर्जन यात्री जख्मी
मनेर. सोमवार को सादिकपुर गांव के नजदीक यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये.
जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि दानापुर से सवारी लेकर मनेर आ रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सादिकपुर के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. आसपास के लोग दौड़कर ऑटो के पास पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन