देसी कारबाइन के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 4:22 AM
जहानाबाद नगर : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब देसी कारबाइन के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी एमसीसी-टीपीसी के नाम पर लेवी की वसूली करते थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने देसी कारबाइन के साथ 315 बोर का चार जिंदा कारतूस, तीन खाली पर्चा, नौ मोबाइल व लेवी […]
जहानाबाद नगर : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब देसी कारबाइन के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी एमसीसी-टीपीसी के नाम पर लेवी की वसूली करते थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने देसी कारबाइन के साथ 315 बोर का चार जिंदा कारतूस, तीन खाली पर्चा, नौ मोबाइल व लेवी के रूप में वसूले गये 34700 रुपये बरामद हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों में टेहटा क्षेत्र के वंशराज बिगहा निवासी विजय यादव, गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के भिखनपुरा निवासी शंकर यादव और अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










