प्रसाद खाने के विवाद में मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 4:15 AM
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत कनौली गांव के निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उसके हाथ में गोली लगी है. इस संबंध में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना […]
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत कनौली गांव के निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया. जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उसके हाथ में गोली लगी है. इस संबंध में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना के संबंध में जख्मी उक्त युवक ने बताया कि गांव में अखंड-कीर्तन चल रहा था. मंगलवार को उसका समापन हुआ था. प्रसाद वितरण के बाद गांव के कई लोग एक गली में प्रसाद खा रहे थे. वह भी गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे के पास प्रसाद खा रहा था. उस दौरान उसने दरवाजे से हट जाने के लिए कहा था.
इसे लेकर कहा-सुनी हुई थी. लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था. बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के एक व्यक्ति ने घर से हथियार निकालकर शिवम पर गोली चला दी जो उसके दाहिने हाथ में लगी. मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.
इस संबंध में टेहटा ओपी के प्रभारी सुधाकर कुमार ने बताया कि प्रसाद खाने के विवाद को लेकर हुई घटना के संबंध में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. सूचना पाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. घायल किशोर का बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










