जहानाबाद में भी एनआईए की टीम ने की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2018 2:57 AM
जहानाबाद : बोधगया बम प्लांट मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों के साथ जहानाबाद पहुंची. पांच वाहनों पर सवार अधिकारियों की टीम शहर के कुतवनचक मुहल्ले के समीप पहुंची और मुहल्ले के एक व्यक्ति को बुलाकर आतंकियों की पहचान करायी. कुछ माह पहले इसी मामले में एनआईए की […]
जहानाबाद : बोधगया बम प्लांट मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम शुक्रवार को तीन संदिग्ध आतंकियों के साथ जहानाबाद पहुंची. पांच वाहनों पर सवार अधिकारियों की टीम शहर के कुतवनचक मुहल्ले के समीप पहुंची और मुहल्ले के एक व्यक्ति को बुलाकर आतंकियों की पहचान करायी. कुछ माह पहले इसी मामले में एनआईए की टीम जहानाबाद पहुंची थी. उस दौरान अधिकारियों ने कुतवनचक के उस मकान की जांच की थी, जहां ऊनी वस्त्र बेचने के नाम पर किराये के मकान में कुछ लोग ठहरे थे.
एजेंसी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बोधगया में जहां से बम बरामद हुआ था, वहां सीसीटीवी में कैद कुछ संदिग्धों के चेहरे उस व्यक्ति से मिलते थे, जो जहानाबाद में किराये के मकान में करीब एक माह तक रहे थे. शुक्रवार को टीम के अधिकारी इदगाह के समीप ही संचालित एक रेस्ट हाउस में और शिवाजी पथ के समीप जाकर मामले की तहकीकात की. जानकारी के अनुसार कुतवनचक मुहल्ला निवासी मो तौसिफ के मकान में किराये पर रहकर ऊनी कपड़े बेचनेवाले करीब आधा दर्जन लोग कई दिनों तक जहानाबाद में ठहरे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










