बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 मई को आ रहे रांची, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

Updated at : 09 May 2023 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 मई को आ रहे रांची, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 मई (बुधवार) को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार विशेष विमान से वे पटना से रवाना होंगे और शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी आएंगे.

विज्ञापन

रांची: जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मई को रांची आएंगे. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी रांची पहुंचेंगे. विशेष विमान से दोनों नेता शाम 4 बजे झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वे मुलाकात करेंगे. इससे पहले जदयू के नेता-कार्यकर्ता रांची एयरपोर्ट पर इनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे.

सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 मई (बुधवार) को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार विशेष विमान से वे पटना से रवाना होंगे और शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी आएंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.

Also Read: जमीन घोटाला: बड़गाईं मौजा की जमीन के म्यूटेशन के लिए छवि रंजन को मिले थे 1 करोड़, ईडी ने दी ये अहम जानकारी

पिछले दिनों डॉ अशोक चौधरी ने की थी बैठक

पिछले दिनों बिहार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी ने रांची में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उनके साथ झारखंड जदयू के सह प्रभारी और बेलहर से विधायक मनोज यादव भी थे.

Also Read: झारखंड: 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने लंबित मामलों के निबटारे का दिया निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन