खेत में काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत

Updated:
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र के मगही गांव में सोमवार को खेत में काम कर रहे मजदूर 40 वर्षीय विनोद यादव की तबीयत बिगड़ी गयी और उसकी मौत हो गयी. मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मजदूर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी समर यादव का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि बिनोद गांव में ही रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. मजदूर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम छा गया. जानकारी के अनुसार हर रोज बिनोद काम करने के लिए सुबह घर से निकलता था इसी क्रम में सोमवार को भी वह मजदूरी करने गया था. दोपहर में तेज धूप से उसकी तबीयत बिगड़ गयी और बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ा. स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में उसे सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. चिकित्सक ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लू लगने से मौत हुई है. बिनोद अपने परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन