मारपीट के दौरान महिला घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 9:55 PM
आपसी विवाद में हुई घटना
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में सुगिया देवी नाम की एक महिला घायल गयी. घायल महिला के पति मालेश्वरी यादव कि मेरी पत्नी सुगिया देवी घर में अकेली थी, तभी मामूली बात पर पड़ोस के राजेश यादव ने उसके साथ मारपीट की. घायल अवस्था में उसे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त: चकाई.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगनिया मोड के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी देते हुए बिचकोड़बा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार अहले सुबह सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू का खनन कर गर्भूडीह गांव की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक बालू को सड़क पर हाइड्रोलिक कर ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










