ePaper

निर्धारित समय से पहले सत्यापन कार्य पूरा करें बीएलओ - बीडीओ

Updated at : 28 Aug 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित समय से पहले सत्यापन कार्य पूरा करें बीएलओ - बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

बरहट . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह समेत सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से मृत व्यक्तियों के नाम को मतदाता सूची से हटाने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य नागरिकों को सूची में शामिल करने पर बल दिया गया. मौके पर बीडीओ श्री पांडेय ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूची के अद्यतन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है. मृत व्यक्तियों का नाम हटाना और नये योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ना बीएलओ की जिम्मेदारी है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें हर योग्य मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. प्रखंड की मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन हो, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रह जाये. बैठक के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सूची अद्यतन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया. सभी उपस्थित अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने तय समय के भीतर कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन