बिहार के जमुई में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके जाने की जिद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Suicide News: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के सुखलेवा गांव में 20 वर्षीय मंजरी कुमारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि पति से मायके जाने की जिद के बाद उसने यह कदम उठाया.
Suicide News: बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के सुखलेवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. 20 वर्षीय मंजरी कुमारी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंजरी की शादी एक साल पहले बिहार शरीफ निवासी सोनू पासवान से हुई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.
पति के फैसले से नाराज होकर उठाया कदम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार की शाम मंजरी ने अपने पति से मायके जाने की इच्छा जताई थी. सोनू ने धान बेचने के बाद भेजने का वादा किया. लेकिन सोनू के इस फैसले से मंजरी नाराज थी. वो तुरंत मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी. कई बार बोलने के बाद उसके पति ने इनकार किया. जिससे नाराज होकर मंजरी ने साड़ी से पंखे में फांसी लगा ली.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
घटना की सूचना पर बरहट थाने की पुलिस और एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता गिरानी पासवान ने थाने में आवेदन देकर बताया कि मंजरी ने खुदकुशी की है और इसमें ससुराल वालों की कोई गलती नहीं. वहीं थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. परिजनों के बयान के बाद फिलहाल किसी पर आरोप तय नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




