महाकुंभ स्नान को प्रयागराज गयी दो महिलाएं बिछड़ी, परिजन आशंकित

विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ मेला में स्नान करने गयी झाझा की दो महिलाओं का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
झाझा. विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ मेला में स्नान करने गयी झाझा की दो महिलाओं का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है. इसके बाद महिला के परिजन आशंकित हैं. जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र की बैजला पंचायत अंतर्गत पोक्सा गांव निवासी रेखा देवी व उनकी सास मानमा देवी महाकुंभ में स्नान के लियी प्रयागराज गयी थी. रेखा देवी के पुत्र निर्दोष कुमार ने बताया कि मेरी मां रेखा देवी और दादी मानमा देवी मेरे पिता शंभू यादव के साथ महाकुंभ मेला में स्नान करने गयी थी. 29 जनवरी को वापस आने के क्रम में प्रयागराज स्टेशन पर मां, दादी मेरे पिताजी से बिछड़ गयी. इसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना झाझा थाना को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










