32 लीटर देसी शराब के दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at :31 Jan 2025 6:26 PM
विज्ञापन
32 लीटर देसी शराब के दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

सरस्वती पूजा को लेकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मलयपुर थान क्षेत्र के मलयपुर बस्ती के समीप एक ई-रिक्शा से 32 लीटर देसी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

बरहट. सरस्वती पूजा को लेकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मलयपुर थान क्षेत्र के मलयपुर बस्ती के समीप एक ई-रिक्शा से 32 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद एक टीम का गठन कर मौके पर कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि इस दौरान मलयपुर बस्ती के समीप जब एक ई-रिक्शा की तलाशी ली गयी तब उसमें से 32 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक निवासी संतोष कुमार, पिता मंटू यादव तथा लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोर निवासी आशा देवी, पति विजय हांसदा को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन