ePaper

सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 18 Oct 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग एनएच 333 ए पर महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर मोड़ के निकट तेज रफ्तार से आ रही एक कार विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से टकरा गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग एनएच 333 ए पर महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर मोड़ के निकट तेज रफ्तार से आ रही एक कार विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से टकरा गयी, इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में देहरीडीह गांव निवासी नीरज दुबे पिता शिवकुमार दुबे एवं पवन दुबे घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं कार पर सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया. सड़क दुर्घटना की खबर पुलिस को मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अवर निरीक्षक राजेश्वर साह द्वारा घटना से जुड़े मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं कार पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन