बेटा-पुतोहु की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध महिला ने थाने में लगायी गुहार

Updated at :31 Jan 2025 7:19 PM
विज्ञापन
बेटा-पुतोहु की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध महिला ने थाने में लगायी गुहार

बेटा-पुतोहु की प्रताड़ना से परेशान एक वृद्ध महिला शुक्रवार को थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी.

विज्ञापन

बरहट. बेटा-पुतोहु की प्रताड़ना से परेशान एक वृद्ध महिला शुक्रवार को थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी. महिला ने बताया कि बड़े अरमान से चार बेटे को पाल-पोश कर शादी की, ताकि बुढ़ापे में कोई दिक्कत नहीं हो. लेकिन सभी बेटों ने अरमान पर पानी फेर दिया. वर्तमान में हालत है कि खाना-पानी नहीं देता है व घर में रहने नहीं देता है. इस पर कुछ बोलते हैं, तो बेटा-बहू लड़ाई करता है. उनकी बातें सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने उन्हें अपने साथ टेबल पर बैठा कर उनके साथ भोजन किया. इसके उपरांत कार्रवाई करते हुए वृद्धा को अपने गाड़ी में बैठा घर ले गया और उनके बेटा को डांट-फ़टकार कर इस तरह की गलती नहीं करने की सलाह दी. थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि अपने बेटा की प्रताड़ना से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला रोते हुए थाना आयी थी जो बिल्कुल परेशान दिख रही थी. उन्होंने बताया कि उनके बेटा को समझा-बुझाकर मां को साथ रखने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन