स्कूली बच्चों ने महावीर पार्क में किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रखंड में कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया.
चकाई. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रखंड में कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया. इस दौरान चकाई वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों स्कूली बच्चों ने माधोपुर स्थित महावीर पार्क में 800 से अधिक पौधे लगाये गये. वहीं इस मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन एवं पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह पर्यावरण को संतुलित बनाता है. पेड़ हमें फल, लकड़ी, छाया देती है साथ में वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदत करती है. पौधरोपण कर आज जो जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसे भी संतुलित कर सकते हैं. हर परिवार को चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम दो पेड़ अवश्य लगावे. इसके अलावे बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने अपने सहयोगियों एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर में दर्जनों पौधे लगाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










