गिद्धौर के मध्य विद्यालय गंगरा में टीएलएम मेला आयोजित, किया गया जागरूक

Updated at :31 Jan 2025 7:06 PM
विज्ञापन
गिद्धौर के मध्य विद्यालय गंगरा में टीएलएम मेला आयोजित, किया गया जागरूक

प्रखंड की गंगरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगरा संकुल के प्रांगण में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

टीएलएम प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक, प्रतिनिधि, गिद्धौर. प्रखंड की गंगरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगरा संकुल के प्रांगण में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान गंगरा मध्य विद्यालय संकुल के अंतर्गत सभी विद्यालय के वर्ग 01 से 05 तक के चयनित बच्चे व शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में टीएलएम संबंधित गतिविधि आयोजित की गयी. इसमें टीएलएम से संबंधित गतिविधि को चार्ट पेपर पर अंकित कर बच्चों को सरलतापूर्वक समझाया गया. साथ ही विद्यालय के बच्चों को जागरूक किया गया व संकुल द्वारा यह घोषणा की गयी कि आगामी सप्ताह को टीएलएम मेला आयोजित किया जायेगा. इसमें संकुल अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे और उत्कृष्ट योगदान करने वाले बच्चे व विद्यालय को सम्मानित किया जायेगा. टीएलएम मेला में मध्य विद्यालय गंगरा ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदघट्टा ने द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय मालौनीटांड़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदघट्टा के वर्ग 05 की छात्रा राज नंदनी कुमारी व स्वाति कुमारी ने शराब बंदी पर जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिसे सराहा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लस 2 उच्च विद्यालय गंगरा के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमारी, जबकि मंच संचालन शिक्षक अभिषेक कुमार ने किया. मौके पर कार्यक्रम में प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के शिक्षक अजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदघट्टा के प्रभारी प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार, शिक्षक अशोक पासवान, प्राथमिक विद्यालय मलोनीटांड़ की शिक्षिका खुशबू कुमारी, बीआरपी केदार प्रसाद सिंह, प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगरा के शिक्षक सागर कुमार आनंद, मो. मुख्तार अंसारी, सुप्रियता कुमारी, सुशीला कुमारी महतो, रवि कुमार, बेबी कुमारी, निरंजन कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन