ग्रामीणों ने डीलर पर कम अनाज देने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीलर पर कम अनाज देने का लगाया आरोप

प्रखंड की परांची पंचायत के कोकहरा गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत पंडित को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड की परांची पंचायत के कोकहरा गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत पंडित को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. ग्रामीण भुनेश्वर यादव, दयावती देवी, पूनम देवी, लालु यादव,सुदामा देवी, सविता देवी, छोटू कुमार, रेणु देवी, कौशल तुरी, गोविंद यादव, भुनेश्वर यादव, संगीता कुमारी, सर्वेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि डीलर अंत्योदय कार्डधारी को अपने मनमाफिक ढंग से अनाज देते हैं. पूछेने पर वह रौब दिखाता है. डीलर की इस तरह की कार्यप्रणाली से हम लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. लोगों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मामले की जांच कर डीलर पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत पंडित ने बताया कि इसकी जांच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन