बीएड कॉलेज में यूजी क्लास की संबद्धता को लेकर विवि टीम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीएड कॉलेज में यूजी क्लास की संबद्धता को लेकर विवि टीम ने किया निरीक्षण

जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के गादी कटौना स्थित ब्लैक डायमंड कल्याण संस्थान द्वारा संचालित जमुई बीएड कॉलेज में यूजी क्लास की संबद्धता को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से 29 जनवरी को निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

जमुई . जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के गादी कटौना स्थित ब्लैक डायमंड कल्याण संस्थान द्वारा संचालित जमुई बीएड कॉलेज में यूजी क्लास की संबद्धता को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से 29 जनवरी को निरीक्षण किया गया. कॉलेज के सचिव डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता निरीक्षण के लिए टीम ने अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, लेखांकन एवं वित्त सहित विभिन्न विषयों की संबद्धता के लिए कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत संरचना, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया. डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण की तिथि पूर्व से 29 जनवरी निर्धारित थी. निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद सभी सदस्य अपनी-अपनी निरीक्षण रिपोर्ट आगे समर्पित करने की बात कही. मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष ध्रुप कुमार सिंह, प्राचार्य प्रीति सिंह सहित सभी विषयों के प्रोफेसर व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन