घोरिकबा गांव में हुई चोरी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Aug 2025 9:41 PM
थानाक्षेत्र के घोरिकवा गांव में बंद पड़े घर में चोरी होने को लेकर गृहस्वामी ने थाने में आवेदन दिया है.
झाझा. थानाक्षेत्र के घोरिकवा गांव में बंद पड़े घर में चोरी होने को लेकर गृहस्वामी ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन देते हुए उक्त गांव निवासी रुकसार खातून ने बताया कि मैं बीते 1 अगस्त को घर पर ताला लगाकर मायके चली गयी थी. जब शुक्रवार को घर आई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. आलमीरा का लॉक भी टूटा है. आलमीरा में मकान बनाने के लिए रखे चालीस हजार रुपए नकद व जेवर भी गायब है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले का छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










