हथियार दिखाकर बाइक व मोबाइल की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
हथियार दिखाकर बाइक व मोबाइल की छिनतई

लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के समीप बीते बुधवार रात लगभग 10 बजे अपराधियों ने एक युवक से हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल छीन लिया.

विज्ञापन

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के समीप बीते बुधवार रात लगभग 10 बजे अपराधियों ने एक युवक से हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल छीन लिया. जानकारी के मुताबिक अकौनी गांव निवासी उमाकांत सिंह का पुत्र प्रभाकर कुमार अपनी बाइक से देवघर से वारिसलीगंज स्थित डेरा जा रहा था. इसी दौरान महना पुल के समीप तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने उसे रोक लिया. पीड़ित प्रभाकर ने बताया कि बाइक रुकवाने के बाद एक अपराधी ने पिस्तौल के बट से उसके सिर और चेहरे पर हमला किया, जिससे वह गिर गया. इसके बाद अपराधी उसकी बाइक और मोबाइल लेकर अलीगंज की ओर फरार हो गये. घटना के बाद घायल प्रभाकर किसी तरह महना गांव स्थित होटल तक पहुंचे और वहां से मोबाइल लेकर 112 पर कॉल किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे. गुरुवार को इस संबंध में प्रभाकर ने लछुआड़ थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन