ePaper

स्नातक पार्ट-टू परीक्षा कदाचार के आरोप में छात्र निष्कासित

Updated at : 25 Aug 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-टू परीक्षा कदाचार के आरोप में छात्र निष्कासित

प्रखंड मुख्यालय स्थित पीपीवाई कॉलेज चकाई में आयोजित स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा के पांचवें दिन मंगलवार को एक छात्र को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड मुख्यालय स्थित पीपीवाई कॉलेज चकाई में आयोजित स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा के पांचवें दिन मंगलवार को एक छात्र को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. पहली पाली में कुल 333 परीक्षार्थियों में से 322 उपस्थित हुए, जबकि 11 छात्र अनुपस्थित रहे. जानकारी के अनुसार डीएसएम कॉलेज के छात्र आयुष कुमार को परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़ा गया. दंडाधिकारी सह प्रखंड कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने छात्र को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया. दूसरी पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 246 में से 243 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि तीन छात्र अनुपस्थित पाये गये. प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है और कदाचार पर सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित सहित परीक्षा समिति के सदस्य रामनारायण यादव, शर देंदु शेखर, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी, लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका मरांडी, कामेश्वर प्रसाद यादव, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेशचंद्र हेम्ब्रम, रघुवंश राय, राजकुमार, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्यामनंदन प्रसाद यादव, बिंदेश्वरी यादव की सक्रिय भूमिका रही. कॉलेज प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या कदाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन