घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र को पीटकर किया घायल, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र को पीटकर किया घायल, पटना रेफर

नगर परिषद क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ला में घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र को बेरहमी से पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ला में घरेलू विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र को बेरहमी से पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है. घायल की पत्नी द्वारा घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी गई सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घायल युवक की पहचान महाराजगंज मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. घायल की पत्नी भावना कुमारी ने बताया कि बताया कि 3 वर्ष पूर्व मेरी शादी संजय प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रेमचंद गुप्ता से हुई थी. शादी के बाद डेढ़ साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन डेढ़ साल पूर्व बच्चा नहीं होने की वजह से ससुर संजय प्रसाद गुप्ता के द्वारा मेरे पति प्रेमचंद गुप्ता को मुझे तलाक देने का दबाव बनाने लगे और मारपीट भी करने लगा. ससुर का कहना था कि बच्चा नहीं हो रहा है तो उसे तलाक दे दो. लेकिन मेरे पति ने ऐसा नहीं किया जिस वजह से डेढ़ वर्ष पूर्व भी दोनों को मारपीट कर घर से भगा दिया गया. उसके बाद वह कोर्ट में केस किया था. फिर कोर्ट में उनके ससुर संजय प्रसाद गुप्ता के द्वारा बहु को सही सलामत से रखने की बात कह कर कोर्ट के आदेश पर तीन दिन पूर्व अपने ससुराल अपने पति के साथ पहुंची थी. ससुराल पहुंचते ही उनके साथ फिर मारपीट किया गया तब दो दिन पहले भी सदर थाना पहुंचकर आवेदन दी थी. मेरे पति मेडिकल स्टोर चलाते हैं. बुधवार को जब वह दुकान पर थे तभी ससुर संजय प्रसाद गुप्ता, सुधांशु कुमार, सास संगीता देवी, ननद खुशबू कुमारी नेहा कुमारी और नंदोसी सूरज कुमार गुप्ता उक्त सभी लोग मिलकर आए और अचानक उनके पति प्रेमचंद गुप्ता पर ताबड़तोड़ लाठी- डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन