ePaper

प्रमुख ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

Updated at : 25 May 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के राय दमगा टोला में रविवार को प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने नव निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के राय दमगा टोला में रविवार को प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने नव निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. यहां पंचम वित्त योजना अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य के मद से सड़क का निर्माण कराया गया है. मौके पर प्रमुख ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग यहां के लोगों की पुरानी मांग थी. ऐसे में इसे पूरा करके प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क, आहर, तालाब, चैक डैम, नाला, सहित अन्य विकास की योजना से पंचायत को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. हर कच्ची सड़क के पक्कीकरण का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं हो. इसमें काफी हद तक सफलता मिल रही है. उन्होंने कहा कि आप सबों का सहयोग रहा तो पंचायत के विकास के लिए कार्य अनवरत जारी रहेगा. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, उपेंद्र शर्मा, परमानंद राय, राम दास, शंभू दास, दिनेश राय, दीनदयाल राय, देबू राय, ब्रह्मदेव राय, राकेश राय, वकील राय, नकुल राय, हरिनंदन राय, हरेश राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन