बाबा पतेश्वरनाथ पर जलाभिषेक के साथ रथ यात्रा का समापन

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 03 Feb 2026 9:09 PM

विज्ञापन

बाबा पतेश्वरनाथ महादेव तक श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई जनकल्याण रथ यात्रा का समापन मंगलवार को किया गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनोकामना सिद्धि शिवलिंग बाबा पतेश्वरनाथ महादेव तक श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई जनकल्याण रथ यात्रा का समापन मंगलवार को किया गया. रथ यात्रा में भाग ले रहे सोनदीपी गांव निवासी शालिग्राम यादव बताया कि इस रथ यात्रा की परंपरा बीते 50 वर्षों से चली आ रही है. इस वर्ष भी रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए. उन्होंने बताया कि इस रथ यात्रा में शामिल भक्त गण उत्तरवाहिनी गंगा की पवित्र भूमि सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैवीनाथ घाट से जल भरकर अखंड रामधुन, हरि कीर्तन के साथ ज्योति जलाते हुए पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं और बाबा पतेश्वरनाथ को जलाभिषेक कर रथ यात्रा का समापन किया जाता है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहराव व भंडारे की व्यवस्था शिव भक्तों के द्वारा ही किया जाता है. इस क्षेत्र में रथ यात्रा को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा. इस वर्ष रथ यात्रा को सफल बनाने में डॉ नीरज साह, समाजसेवी हरिवल्लभ यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबी यादव के साथ रविंदर यादव, शंभू यादव, मुखिया रणधीर यादव, पूर्व मुखिया सुनील यादव, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन